गिरडीह, मई 26 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र के भोक्ताडीह (नारायण सिंहडीह) गांव में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे में एक युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतक की शादी महज एक माह पूर्व 25 अप्रैल 2026 को हुई थी। पत्नी के हाथों की मेहंदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा था कि उसका सुहाग उजड़ गया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय राहुल कुमार वर्मा, पिता केदार वर्मा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राहुल सोमवार सुबह करीब आठ बजे अपने ट्रैक्टर से खेत में गोबर गिराकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कच्ची सड़क के किनारे बने धंसान में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब दस फीट नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर पलट गया और राहुल इंजन के नीचे दबकर फंस गया। ग्रामीणों ने किसी तरह युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत ...