बुलंदशहर, अप्रैल 12 -- चौकी क्षेत्र के एक युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया। घटना से गांव भर में शोक है। चौकी क्षेत्र के गांव निजामपुर बांगर निवासी 28 वर्षीय नरेन्द्र सिंह पुत्र लक्ष्मण लोधी शनिवार को हापुड़ के पालवाड़ा गांव स्थित अपनी ससुराल से ट्रैक्टर लेकर गांव लौट रहा था। बताया गया कि खेती करने के लिये लाया एस्काॅर्ट ट्रैक्टर चंदियाना-बसी मार्ग पर खेत में पलट गया। देर शाम हुई घटना में जब तक परिजन व पुलिस पहुंची तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर रात्रि में शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। रविवार को मृतक का गंगाघाट फर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हो सका। बता दें कि मृतक युवक बाहर किसी प्राइवेट कंपनी में लिफ्ट चालक था, दो दिन पहले छुटटी लेकर घर आया था। हापुड़ ...