उन्नाव, अप्रैल 11 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मियागंज मार्ग स्थित गौरी गांव के समीप शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्राली पर सवार मजदूर घायल हो गया। उसे सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने उसकी गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हरदोई थाना संडीला के पटेहरा गांव के रहने वाले 42 वर्षीय दिनेश पुत्र भगवानदीन निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे की कंपाउंड बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य मजदूरी करता है। शुक्रवार को वह ट्रैक्टर ट्राली में पोल लोड कर साइड पर जा रहा था। तभी गौरी गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में पोल की चपेट में आकर वह घायल हो गया। साथी मजदूर उसे सीएचसी ले गए। यहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.