फतेहपुर, मई 29 -- चौडगरा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कल्यानपुर थाना के दूधिकगार मोड़ के पास गुरुवार देर रात हादसा हो गया। ट्रैक्टर पलटने से सवार मजदूर की मौत हो गई। चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। राधानगर थाना के जमुआपुर गांव निवासी 25 वर्षीय अंशू श्रीवास्तव मुरादीपुर निवासी राजन सिंह के साथ ट्रैक्टर में काम करता था। गुरुवार रात दोनों ट्रैक्टर ट्राली के साथ बक्सर उन्नाव जा रहे थे। तभी दूधीकगार मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पलट गया। जिसके नीचे दबकर अंशू की मौत हो गई। राजन घायल हो गया। यह भी पढ़ें- पिता की दवा लेकर लौट रहे ट्रक चालक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौत थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। केस दर्ज क...