बस्ती, मई 23 -- बस्ती। परसरामपुर थानाक्षेत्र के मखौड़ा चौराहे के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर छावनी थाना क्षेत्र के गोड़सरा तिवारी निवासी सनोज यादव 24 पुत्र रामसागर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया और पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना गांव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया।ग्रामीणों के अनुसार सनोज यादव अपना ट्रैक्टर लेकर परसरामपुर थाना क्षेत्र के कोहराए कस्बे के करीब नेदुला गांव में अपने एक रिश्तेदार की गन्ने की जुताई करने के लिए गया हुआ था। वहां काम समाप्त कर कंकरा गांव में खेत की जुताई किया। इसके बाद वह वापस अपने घर आ रहा था। मखौड़ा चौराहे के पास पहुंचा ही था कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया, सनोज ट्रैक्...