दुमका, फरवरी 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। सरैयाहाट -गादीझोपा मुख्य मार्ग स्थित ओलाबारी गांव के निकट बालू लोड ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही थाना प्रभारी राजेंद्र यादव एसआई विकेश मेहरा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। जहां काफी मशक्कत के बाद ट्रेक्टर इंजन में दबे उक्त चालक के शव को घंटों बाद बाहर निकाला गया।मृतक लक्ष्मण यादव (15 बर्ष) पिता योगेन्द्र यादव जो बेलीढाब गांव रहने वाला बताया गया। पुलिस शव को थाना लाकर पंचनामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु फूलो झानो मेडिकल कॉलेज भेजा दिया ।घटना के संबंध में बताया गया कि ट्रैक्टर तेज रफ्तार से जा रहा था। तभी तीखे मोड़ होने के वजह से ट्रेक्टर असंतुलित होकर एक खाई में पलट गई। जहां इंजन में दबकर उक्त चालक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आयी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.