जौनपुर, मार्च 25 -- जंघई, हिंस। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित रामपुर चौथार गांव में चल रहे भट्ठे के पास अवैध मिट्टी को एकत्र करने में लगे एक ट्रैक्टर के पलट जाने से एक मजदूर दब गया। जिसे आनन फानन में जेसीबी की मदद से बाहर निकाल कर उपचार के लिए ले जाया गया, जहां मौत हो गई। लोगों की मानें तो उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। घटना मंगलवार अपरान्ह 3 बजे दिन की है। इसके आधे घंटे के भीतर ही जेसीबी से मजदूर को बाहर निकाल कर उपचार के बहाने से मौके से हटा दिया गया। भटहर गांव के पास से मिट्टी खोद कर भट्ठे पर डेढ़ किमी दूर मिट्टी गिराई जा रही थी। मिट्टी खनन स्थल से अभी ट्रैक्टर 500 मीटर आगे बढ़ा था कि पलट गया और मजदूर उसी के नीचे दब गया। मिट्टी ढुलाई में लगे अन्य ट्रैक्टर और जेसीबी भी यह देख मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि चौथार गांव में ईंट भट्ठा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.