ट्रैक्टर पलटने से दबकर फर्रुखाबाद के चालक की मौत
हरदोई, जून 12 -- हरपालपुर। अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर फर्रुखाबाद के चालक की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर तराई गांव निवासी 57 वर्षीय वीरेंद्र सिंह खेती-बाड़ी करते थे। बेटे नीरज ने बताया कि गुरुवार की शाम पिता वीरेंद्र सिंह सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के चटकपुर गांव स्थित रिश्तेदारी में मिट्टी उठाने वाली डोली लेने की बात बताकर ट्रैक्टर से घर से निकले थे। सवायजपुर से उन्हें चटकपुर जाना था पर रास्ता भटकने से वे हरपालपुर पहुंच गए। गुरुवार की रात करीब एक बजे उन्नाव-कटरा मार्ग से हरपालपुर आने वाली सड़क पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। इसके नीचे दबकर उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची हरपालपुर कोतवाली पुलिस ने मृतक के पास स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.