गढ़वा, जून 12 -- गढ़वा। थाना क्षेत्र के अदरा पुल के पास ट्रैक्टर पलटने से चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों में करूआ कला गांव निवासी मांझीराम का पुत्र अखिलेश कुमार और कैलाश राम का पुत्र सोनू कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि उक्त दोनों करुआ कला गांव से ट्रैक्टर लेकर गढ़वा उसे बनवाने के लिए आया हुआ था। उसके बाद वापस घर जाने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर अदरा पुल से नीचे गिर गया। घटना में चालक सहित एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...