गोड्डा, मार्च 26 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। गोड्डा के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पालमी पहाड़ के समीप बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामपुर गांव के ठाकुर टोला निवासी संतलाल राय के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतलाल राय बुधवार की सुबह ट्रैक्टर से मजदूरों को लेकर पहाड़ की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पहाड़ी रास्ता होने के कारण सड़क संकरी और ऊबड़ खाबड़ थी। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और देखते ही देखते पलट गया। ट्रैक्टर के पलटते ही चालक संतलाल राय उसके नीचे दब गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.