ट्रैक्टर पलटने से चालक और अज्ञात वाहन की टक्कर से खलीसी की मौत
जौनपुर, मई 9 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले में शुक्रवार की रात हुई अलग अलग दुर्घनाओं में ट्रैक्टर चालक और बस के खलासी की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया। हिसं सुजानगंज के अनुसार शिवरिहा गांव निवासी 40 वर्षीय संजय पाल शुक्रवार टेंट का सामान पहुंचाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर लौट रहा था। ट्रैक्टर पर शिव बाबू पाल तथा इमरान भी बैठे थे। रात करीब 11 बजे अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में इमरान दूर जाकर गिर गए। उसने शोर मचाकर गांव वालों को बुलाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे संजय पाल और शिव बाबू को बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत तब तक संजय पाल की मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल शिव बाबू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.