अमरोहा, अप्रैल 18 -- हसनपुर, संवाददाता। ट्रैक्टर पलटने से गंभीर घायल युवक की दिल्ली के अस्पताल में गुरुवार देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। शुक्रवार को गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया है। अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव कोकापुर की मढैया निवासी 28 वर्षीय मनीराम पुत्र रमेश खड़गवंशी बुधवार को सैदनगली के बाजार में ट्रैक्टर बेचने आया था। ट्रैक्टर नहीं बिका तो वह शाम के वक्त वापस घर लौट रहा था। सैदनगली-सकतपुर लिंक मार्ग पर अचानक बेकाबू होकर ट्रैक्टर खंदक में पलट गया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की ठोकर से युवक की मौत मौके पर पहुंचे राहगीर व ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को सीधा कर घायल मनीराम को बाहर निकाला। आनन-फानन में एंबुलेंस से उसे नगर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.