मुजफ्फर नगर, अप्रैल 14 -- छपार। क्षेत्र के गांव खामपुर निवासी 65 वर्षीय किसान आलम उर्फ मुन्ना सोमवार सुबह काली नदी के पास स्थित अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नीचे खेत में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही सुपुर्द ए खाक कर दिया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठे बालक की नीचे गिरकर हुई मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.