ट्रैक्टर पलटने से किसान की दबकर मौत
फतेहपुर, मार्च 26 -- फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव में गुरुवार दोपहर ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। नयापुरवा गांव निवासी 25 वर्षीय इलियास खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार दोपहर वह ट्रैक्टर से चने की फसल लेने खेत जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे वह नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी गई। मृतक की मां रहीसुन खातून, पत्नी राबिया, बेटे अशरफ व अफजल तथा बेटी अल्फा का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.