लोहरदगा, मार्च 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जानकारी अनुसार सेन्हा थाना क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें ग्रामीणों एवं पुलिस द्वारा अस्पताल भेज दिया गया जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया है। जबकि दूसरे व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। जानकारी अनुसार सेन्हा थाना क्षेत्र के जोगना मोड़ से मेढ़ो पथ पर कोयल नदी जोगना पुल के समीप ग्रामीण सड़क पर आम बागवानी के पास ट्रैक्टर संख्या जेएच 01 सी एच 9818 अनियंत्रित हो पलट गई। जिससे ट्रैक्टर में सवार गंदरू उरांव के 18 वर्षीय पुत्र अनुराग उरांव एवं कल्हेपाट डीपा टोली निवासी राधेश्याम उरांव के 20 वर...