देहरादून, अप्रैल 15 -- लालढांग। लाहरपुर पंचायत में मंगलवार देर रात खेत में घुसे टस्कर हाथी को भगाने पहुंचे किसान पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने किसान के ट्रैक्टर में जमकर तोड़फोड़ कर दी, जबकि ट्रैक्टर चालक किसान घायल हो गया। घायल किसान का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ रोष है। बताया गया कि गांव निवासी किसान टीकम पुत्र दलपत रात में खेतों की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान सुम्मारे के खेत में टस्कर हाथी घुस आया। ग्रामीणों ने ढोल, कनस्तर और शोर मचाकर हाथी को खेत से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन हाथी नहीं हटा। इसके बाद किसान ट्रैक्टर लेकर हाथी को भगाने पहुंचे। जैसे ही हाथी खेत से बाहर निकला, उसने अचानक ट्रैक्टर पर हमला कर दिया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी के हमले को देख किसान टीकम ने ट्रैक्टर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.