हापुड़, अप्रैल 16 -- 4 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती के अवसर पर नगर के मेरठ तिराहा स्थित डाक्टर भीमराव आबंडकर प्रतिमा पर ट्रैक्टर सवार लोगों द्वारा स्टंट करने के मामले में कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने आरोपी चालक को दबोच कर ट्रैक्टर को सीज कर दिया है। अब पुलिस फरार दूसरे आरोपी की तलाश में लगी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी पकड़ा जाएगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि बाबा साहब की जंयती पर मेरठ तिराहा स्थित डाक्टर भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर सैकड़ों लोग एकत्रित हुए थे। लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा करते हुए श्रद्धांजलि दी थी। यह भी पढ़ें- मंदिर परिसर में फायरिंग का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार इस दौरान सोशल मीडिया पर दो ट्रैक्टरों पर सवार कुछ लोगों का स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हो गया था। ...