मिर्जापुर, जून 12 -- हलिया (मिर्जापुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मतवार गांव में गुरुवार की देर शाम ट्रैक्टर पर बैठ कर जा रहे युवक अचानक सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में स्थानीय स्तर पर निजी चिकित्सक के यहां ले गए। परीक्षण करने के बाद चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर पर बैठ कर जा रहे युवक की गिरा, मौतघटना का विवरण मौत जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुए पीएम को भेज दिया। मतवार गांव निवासी लवलेश गिरी का बेटा 22 वर्षीय पुत्र शुभम गिरी घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर मिट्टी की ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर पर बैठ गया। इसी दौरान युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। ट्रैक्टर के नीचे गिरे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकार...