मऊ, जनवरी 9 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के बनगांवा स्थित दि किसान सहकारी चीनी परिसर में शुक्रवार की सुबह गन्ने की तौल कराने आए किसान के ट्रैक्टर पर लाइन लगाने के दौरान गन्ना लदी एक ट्राली पलट गई। जिससे ट्रैक्टर चालक दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे किसानों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के एक गांव निवासी गन्ना किसान गुरुवार की शाम अपनी गन्ना लदी ट्राली लेकर चीनी मिल में तौल कराने के लिये पहुंचा था। शुक्रवार की सुबह चीनी मिल परिसर में टोकन के अनुसार ट्रालियों की कतार लगाई जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर एक गन्ना लदी ट्राली उसके ट्रैक्टर पर जा गिरी। हादसे में ट्रैक्टर चला रहा किसान उसी में दब गया। हादसे के बाद शोरगुल सुनकर पूरे परिसर के सैकड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.