ट्रैक्टर पर गिरा पेड़, चालक बाल-बाल बचा
चंदौली, जून 11 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह-गांधीनगर मार्ग पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रैक्टर में हल लगाने के लिए वाहन लेकर जा रहे ट्रैक्टर पर अचानक एक विशालकाय पेड़ गिर पड़ा। हादसे में ट्रैक्टर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि चालक मामूली रूप से घायल हो गया। इस दौरान कुछ समय के लिए आवागमन भी मार्ग पर बाधित हो गया।
घटना का विवरण उसरी गांव निवासी विनोद पांडेय का ट्रैक्टर कृषि कार्य के लिए हल लेने जा रहा था। ट्रैक्टर को विशाल तिवारी चला रहा था। सुबह लतीफशाह-गांधीनगर मार्ग पर पहुंचते ही सड़क किनारे खड़ा एक विशाल पेड़ अचानक ट्रैक्टर पर गिर पड़ा। तेज आवाज के साथ पेड़ गिरने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक की सूझबूझ और सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.