पीलीभीत, मई 7 -- बरखेड़ा। गांव मोहम्मदगंज रंपुरा निवासी रामकुमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर बताया कि वह ट्रैक्टर और कृषि यंत्र खड़ा करता है। इसी जगह पर गांव निवासी लालता प्रसाद अवैध कब्जा करना चाहता है। कई बार उन लोगों ने ट्रैक्टर खड़ा करने का विरोध किया। आठ फरवरी को उक्त जगह पर खड़े ट्रैक्टर और रोटावेटर को फसल के अवशेषों और घास फूस से पूरी तरह ढककर अवैध कब्ज़ा कर लिया है। विरोध करने पर गाली गलौज और जांच से मारने की धमकी दी। पीड़ित जब भी ट्रैक्टर निकालने की को वहां से कोशिश करता है तो आरोपी पक्ष मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- जमीन कब्जे को लेकर महिला ने की शिकायत तीन मई को वह अपने पुत्र के साथ ट्रैक्टर निकालने गया, तो लालता प्रसाद और हर स्वरूप हाथों में नाजायज तमंचा लेकर आए और गली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देन...