बागपत, फरवरी 11 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर का एक्सल टूट गया। जिसके चलते वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकरा। ट्रैक्टर की टक्कर से दो कार समेत चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बैंक मैनेजर समेत आधा दर्जन से अधिक लोग ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। वाहन मालिकों ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। यह सड़क हादसा बुधवार की सुबह शहर के दिल्ली रोड पर एक्सिस बैंक के पास हुआ। दिल्ली की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर जैसे ही एक्सिस बैंक के पास पहुंचा, तो उसके अगले पहिए का एक्सल टूट गया। जिसके चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इसके बाद वह सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकरा गया। हादसे...