ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार दोस्तों को कुचला, एक की मौत
झांसी, जुलाई 13 -- झांसी, संवाददाता। गुरसरांय थाना क्षेत्र के एरच रोड पर देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए ट्रैक्टर और चालक की तलाश शुरू कर दी है। गांव छिरौरा खुर्द के रहने वाले सियाराम पाल का 45 वर्षीय बेटा कल्याण पाल खेती किसानी व मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बीती देर रात वह अपने गांव के दोस्त राजू पाल बेटा प्रभु पाल के साथ गुरसरांय से घर वापस जा रहा था। जैसे ही वह स्कूटी लेकर एरच रोड पर पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रैक्टर टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि स्कूटी के परखचे उड़ गए। वहीं कल्याण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.