ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार आजमगढ़ के दो युवकों को मारी ठोकर, एक की मौत
मऊ, जून 17 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुरा के डीहतिलक ठाकुर मार्ग के पास बुधवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने आजमगढ़ निवासी स्कूटी सवार हो ठोकर मार दिया। इससे स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस युवक का शव कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना अंतर्गत लाटघाट निवासी 18 वर्षीय अमन कुमार अपने दोस्त 19 वर्षीय राज के साथ स्कूटी पर सवार होकर रतनपुरा के डीहतिलक ठाकुर स्थित वॉटर पार्क पर स्नान करने के लिए निकले थे। इसी दौरान वॉटर पार्क से कुछ दूरी पर ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने पीछे से ठोकर मार दिया। ठोकर लगने के बाद स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.