साहिबगंज, मार्च 30 -- साहिबगंज/बोरियो। बांझी बाजार चौक पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार वृद्ध को धक्का मार दिया। हादसे में वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए साहिबगंज के एक निजी अस्पताल लाया। जांच के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक बांझी बाजार के दीनानाथ चौधरी (60) है। पत्नी नीरा देवी ने बताया कि उनका पति साइकिल से दुकान जा रहा था। इसीबीच पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। उधर, जिरवाबाड़ी थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बताया जाता है कि मृतक के दो पुत्री व एक पुत्र है। पुत्री की शादी हो चुकी है। इधर, पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इसबीच बोरियो थाना प्रभारी रोह...