इटावा औरैया, मार्च 27 -- जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव धरवार में नदी पुल के पास भंडारा बांट रहे 47 वर्षीय धर्मेन्द्र पुत्र प्रमोद निवासी धरवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर धरवार गांव की ओर से तेज गति से आकर बलरई की ओर जा रहा था जिसने अनियंत्रित होकर धर्मेन्द्र को कुचल दिया। ट्रैक्टर का अगला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.