चतरा, फरवरी 17 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के भरही घोरीघाट रोड के सरकारी स्कूल के समीप एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि उसकी पत्नी और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना मंगलवार की करीब 12 बजे के आस-पास की है। ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायल दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। घटना स्थल के आसपास लोगों ने बताया कि तीनो लोग एक ही परिवार के हैं। मृतक की पहचान बिहार के गया जी जिला के सुहैल सलैइया थाना क्षेत्र के नोखिला गांव निवासी राजेंद्र भारती के 33 वर्षीय पुत्र सनोज भारती है। जबकि घायलों में मृतक...