फिरोजाबाद, मार्च 24 -- थाना जसराना के गांव दिहुली चौराहे के समीप सोमवार की रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। थाना जसराना के गांव नगला भूंड निवासी श्यामसिह पुत्र झमन सिंह सोमवार को अपने आलू ट्रैक्टर में भरकर कोल्ड स्टोरेज में रखवाने आया था। आलू रखवाने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान रास्ते में दिहुली चौराहे के समीप उसका तेज गति से जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में उस पर सवार श्याम सिंह की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...