बरेली, अप्रैल 10 -- शाही, संवाददाता।पिकअप और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में हरीश कुमार (41) की मौत हो गई थी। हरीश का पुत्र रोहित घायल हो गया था। मृतक की पत्नी मोरकली की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रैक्टर मालिक की तलाश शुरू की है।मंगलवार की दोपहर में धनेटा-शीशगढ़ रोड पर धनेटा से पिकअप चालक शीशगढ़ जा रहा था। सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने अक्सौरा शिव मंदिर के पास टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। पिकअप चालक की मौत हो गई। उनका पुत्र रोहित घायल हो गया। घायल का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल की मां मोरकली ने बताया घायल की हालत गंभीर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.