गाज़ियाबाद, अप्रैल 4 -- गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोविंदपुरम स्थित केशवकुंज के रहने वाले अतल कुमार यादव ने बताया कि एक अप्रैल को उनका भाई बाइक से गोविंदपुरम घर जा रहे थे। जैसे ही वह हापुड़ रोड स्थित सेठ मुकंदलाल स्कूल वाली गली में पहुंचे, तो तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। एसीपी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...