मेरठ, अप्रैल 3 -- मसूरी-कुनकुरा मार्ग पर गुरुवार देर शाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता-पुत्रा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर इंचौली थाने पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए हंगामा किया। कुनकुरा गांव निवासी 55 वर्षीय मैनूद्दीन उर्फ मीनू पुत्र इद्दू निर्माणाधीन मकानों में सरिया बांधने का काम करता था। गुरुवार की शाम वह अपने 17 साल के बेटे तनिश के साथ इंचौली कस्बे से घर का सामान वापस लेकर घर लौट रहा था। इस दौरान जब वह मसूरी-कुनकुरा संपर्क मार्ग पर पहुंचे तभी अचानक से सामने से तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता मैनूद्दीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटा तनिश उछलकर खेत में गिर पड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.