ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता पुत्री को मारी टक्कर
आगरा, जून 13 -- सहावर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता पुत्री को टक्कर मार दी। इस दुघर्टना में पुत्री की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार सहावर थाना क्षेत्र के गांव सावंती निवासी रविन्द्र सिंह की पुत्री 25 वर्षीय नीरज की शादी सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजमऊ गांव में अनिल के साथ हुई थी। गुरुवार देर शाम रविंद्र अपनी पुत्री नीरज के साथ अपने गांव सावंती जा रहे थे। उसी समय सहावर के बौंदर रोड पर सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में नीरज गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए सहावर सीएचसी लेकर आए। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को द्रष्टिगत रखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.