अलीगढ़, मार्च 16 -- गोंडा, संवाददाता। थाना गोंडा क्षेत्र के अंतर्गत इगलास रोड पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अनियंत्रित नीले रंग के ट्रैक्टर ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगला पहाड़ी निवासी रोहित कुमार पुत्र सत्येंद्र सिंह शुक्रवार रात करीब 8:20 बजे अपनी मोटरसाइकिल से गोंडा शहर से अपने घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह हरी धर्म पब्लिक स्कूल के सामने पहुंचा, तभी इगलास की ओर से आ रहे एक नीले रंग के ट्रैक्टर के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रोहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया और चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायल को तत्काल उ...