हाथरस, नवम्बर 16 -- हाथरस। देररात को मथुरा रोड पर गांव हतीसा के निकट ट्रैक्टर ने बाइक सवार चार महिला-पुरुषों को टक्कर मार दी। जिससे सभी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। दो को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी 12 वर्षीय अनस पुत्र बाबू खां, 40 वर्षीय बाबू खां, 30 वर्षीय शायर पुत्र उस्मान खां और 38 वर्षीय फिरोजन पत्नी बाबू खां बाइक पर सवार हो हाथरस आए थे। यह चारों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर हाथरस से मुरसान स्थित अपने गांव जैतपुर लौट रहे थे। इसी दौरान हतीसा गांव के निकट बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.