ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
जामताड़ा, मई 12 -- नारायणपुर। गोविंदपुर-साहिबगंज नेशनल हाईवे पर मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया, जिससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया गांव के समीप तेज रफ्तार ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दुधानी गांव निवासी लगभग 50 वर्षीय राजा मणि मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रायडीह गांव निवासी राजकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
दुर्घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.