समस्तीपुर, जुलाई 14 -- बिथानसं। मधेपुरा जिले के आलमनगर में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में छह वर्षीय मासूम अनन्या कुमारी और उसकी मामी सुनीता देवी (42 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। सुनीता का पुत्र रौशन कुमार (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसा मधेली-खुरहान सड़क पर विशनपुर गांव के समीप हुआ। अनन्या समस्तीपुर के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत उजान गांव की रहनेवाली थी, जबिक सुनीता खगड़िया जिला के चौथम थाना क्षेत्र के बदिया वार्ड 12 की निवासी थी। जानकारी के अनुसार, उजान गांव निवासी अविनाश चंद्र पटेल की पुत्री अनन्या कुमारी अपनी मामी सुनीता देवी (पति-सुबोध सिंह) और ममेरे भाई रौशन कुमार के साथ बाइक से लौट रही थी। वे सभी उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर में एक रिश्तेदार क...