बगहा, जनवरी 20 -- मझौलिया, एक प्रतिनिधि। पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया में रविवार रात गन्ना लदे ट्रैक्टर ने बाइक में ठोकर मार दी। उसपर सवार मझौलिया के बखरिया वार्ड-8 के जेवर व्यवसाई आदर्श कुमार साह (25) सड़क पर गिर गया तो उसे कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इधर, कुचलने के बाद ट्रैक्टर वहीं पलट गया। अंधेरे का लाभ उठाकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची 112 मोबाइल पुलिस ने उसे मोतिहारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इधर, तुरकौलिया पुलिस ने क्षतग्रिस्त बाइक और ट्रैक्टर ट्रोली को जब्त कर लिया है।सोमवार दोपहर उसका शव पैतृक आवास पहुंचा। एंबुलेंस को देखते ही लोगों की भारी भीड़ उसके दरवाजे पर उमड़ पड़ी। परिजनों के चत्किार से गांव ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.