ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
फरीदाबाद, जुलाई 11 -- पलवल, अजित कुमार। गदपुरी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर रोड़ पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव भुरजा निवासी कुमार पाल के रूप में हुई है। मृतक के चचेरे भाई रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुमार पाल बाइक से घर से दुधौला स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहा था। सिकंदरपुर रोड़ पर सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कुमार पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.