ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, मां की मौत और बेटा गंभीर
उन्नाव, जुलाई 10 -- फतेहपुर चौरास। थाना क्षेत्र के बूचगाड़ा-जमुनिहा मार्ग स्थित जमरूद्दीनपुर गांव के पास गुरुवार सुबह ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। यहां डाक्टर ने मां को मृत घोषित कर दिया। बेटे की हालत गंभीर बनी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।सूसूमऊ मजरा भवानीखेड़ा गांव की रहनेवाली 50 वर्षीय सुमन देवी गुरुवार सुबह अपने बेटे के संग बाइक से फतेहपुर चौरासी बाजार से घर जा रही थी। जमरूद्दीनपुर गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार मां-बेटे गिरकर घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने आनन फानन में सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टर ने मां सुमन देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में जख्मी बेटे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पूछताछ, जांच-पड़ताल के बाद पंचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.