मुंगेर, मार्च 10 -- असरगंज,निसं.। असरगंज थानाक्षेत्र के चाफा गांव के समीप एक अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर असरगंज थाना की पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए तारापुर अनुमंडल अस्पताल भेजा। घायलों की पहचान बरियारपुर थानाक्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी पवन चौधरी के पुत्र अमन कुमार और संदीप कुमार के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों युवक मकवा गांव में अपने फुफेरे भाई के घर से कल्याणपुर लौट रहे थे। इसी दौरान चाफा के समीप अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ---------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.