शाहजहांपुर, जून 8 -- गांव महमदपुर सैजनिया निवासी उपदेश ने पुलिस को बताया कि सात जून की शाम करीब पांच बजे वह अपने गांव का ही साथी अमन की बाइक पर बैठकर घर से खेत पर जा रहा था। तभी गांव के बाहर गुरुद्वारा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से जुड़ी आटा चक्की मशीन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसे व उसके साथी अमन को गंभीर चोटें आई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सोमवार को उपदेश ने गांव कैहमारिया निवासी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...