ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, अधेड़ की मौत
गाजीपुर, मई 24 -- मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह नौ बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नोनहरा थाना क्षेत्र के डिहवां गांव निवासी 50 वर्षीय श्याम बिहारी राम पुत्र स्व. करीमन राम बाइक से यूसुफपुर बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रहे थे पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार धक्का मार दिया। टक्कर से श्याम बिहारी बाइक सहित रोड पर ही गिर पड़े। सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.