साहिबगंज, मार्च 28 -- साहिबगंज। शहर के प्रेमनगर में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । आसपास के लोगों की मदद से तीन घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल में छोटा तेतरिया के रहने वाले पथरु उरांव का पुत्र विक्रम उरांव(18), मुस्सू मुंडा का पुत्र संतोष मुंडा व भवेल उरांव का पुत्र राधेराम(20) है। घायल राधे राम ने बताया कि तीनों दोस्त एक बाइक से पूजा का सामग्री लेने के लिए बाजार जा रहा था। इसी दौरान प्रेम नगर से पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार धक्का मार दिया। तीनों युवक के चेहरा, हाथ, पैर व सर में गंभीर चोट लगी है। इस घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इधर,हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। घायलों का इलाज सदर...