गया, मार्च 15 -- शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बाटा मोड़ के पास रविवार की अहले सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक सिविल कोर्ट अटेंडेंट की परीक्षा देने गया जी आए हुए थे। आशुतोष कुमार (25) भोजपुर जिले के भसडरा और रमेश कुमार (27) मुजफ्फरपुर जिले के मोहब्बतपुर लखनौरी गांव के रहने वाले थे। बताया गया है कि दोनों युवक परीक्षा केंद्र का पता कर रहे थे और बाटा मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े होकर एक ठेले पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने खड़े दोनों युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर से ठेले पर रखा खाने-पीने का सामान भी पूरी तरह बर्बाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शी जीतन साह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में था।सूचना मिलते ही कोतवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.