फतेहपुर, मार्च 22 -- गाजीपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के नरतौली गांव के पास रविवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गया। मृतकों की देर रात तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी। असोथर थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव निवासी 19 वर्षीय बीरेंद्र पुत्र बाबू अपने ऑटो से शहर से चार सवारियां लेकर गाजीपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में चुरियानी गांव के पास बीरेन्द्र का साथी मिल गया। ऑटो में अब कुल छह लोग सवार हो गए। ऑटो वीरेंद्र का साथी चलाने लगा। जैसे ही ऑटो नरतौली के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ओवरलोड मोरम लदे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और ऑटो चल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.