फिरोजाबाद, मार्च 12 -- टूंडला थानान्तर्गत ट्रैक्टर द्वारा एक्टिवा में टक्कर मार देने से पिता पुत्र घायल हो गये। बाद में इलाज के दौरान पिता की मृत्यु हो गई। जिसकी रिपोर्ट थाने में लिखाई गई है। सिया कुमारी पत्नी देवेन्द्र कुमार निवासी भौडेला थाना नारखी ने लिखाई रिपोर्ट में बताया है कि उसके पति देवेन्द्र कुमार पुत्र हाकिम सिंह बेटा अभय प्रताप को विगत सात फरवरी को पेपर दिलवाने एक्टिवा से सिरसांगज गए थे। पेपर दिलवाने के बाद लौटते समय जरौली कला पुराना बाईपास पर आ रहे ट्रेक्टर चालक ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। जिसमें पिता व पुत्र घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने दोनों को ट्रामा सेन्टर फिरोजाबाद में भर्ती कराया। स्थिति सही न होने के कारण देवेंद्र को आगरा रेफर कर दिया। उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...