हाथरस, मार्च 27 -- हाथरस, संवाददाता। मेंडू रोड पर गांव सोखना के निकट ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बच्ची घायल हो गई। घायल बच्ची का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। कुछ लोग ई-रिक्शा में सवार होकर हाथरस से जंक्शन की तरफ जा रहे थे। रास्ते में गांव सोखना के निकट ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सड़क हादसे में ओमप्रकाश पुत्र गुलाब सिंह निवासी रामपुर थाना जंक्शन व निशा 11 पुत्री अफसर निवासी धनौटी थाना सादाबाद घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मुरारीलाल को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.