बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा-लखीसराय रोड में भदौंस मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर छात्राओं से भरी एक ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा पर सवार पांच छात्राएं जख्मी हो गईं। जबकि, चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकलने में सफल रहा। घायल छात्राओं में ओठवां गांव की नेहा कुमारी और मदारी गांव की प्रीति कुमारी की हालत गंभीर है। जबकि, अनुराधा कुमारी, निशा कुमारी और राखी कुमारी को हल्की चोट लगी है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। बताया जाता है कि छात्राएं कोचिंग से पढ़कर अपने घर जा रही थीं। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर ने ई रिक्शा में मारा धक्का, 6 छात्राएं घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...