फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 11 -- शमसाबाद। आलू से भरे ट्रैक्टर ने फैजबाग मार्ग पर मुरैठी गांव के नजदीक एक ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया और चालक समेत पांच लोग घायल हो गये। इन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। फरीदपुर मंगलीपुर निवासी अवनीश कुमार अपनी बहन ऊषा, भांजी मिष्ठी, बहन की ननद सोनम के साथ ई रिक्शा से फैजबाग जा रहे थे। ई रिक्शा गांव का ही बलवीर चला रहा था। मुरैठी गांव के नजदीक जैसे ही ई-रिक्शा पहुंचा तभी आलू से भरे ट्रैक्टर ने उसमें टक्कर मार दी। इसके बाद टक्कर से पलटे ई-रिक्शा को सीधा करा घायलों को सीएचसी में भेजा गया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल चाल लिया। अवनीश ने बताया कि ट्रैक्टर काफी तेजी से आ रहा था और सामने से टक्कर मार दी। वे सभी लोग फरीदाबाद जा रहे थे। फैजबाग से बस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.