संभल, जून 1 -- ऐचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव मथना निवासी गिरीश चंद्र पुत्र ओमकार दास ने रविवार को पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि रविवार को अपने खेत पर गन्ने की निराई गुड़ाई करने गया था। उसने देखा कि खेत के पडोसी लेखराज पुत्र चन्द्रपाल, अंकित पुत्र राजवीर व कृष्णपाल का लडका ग्राम-शबदलपुर शर्की छोटी मढियों थाना सैदनंगली अमरोहा पीड़ित किसान के खेत से ट्रेक्टर निकाल रहे थे। जब किसान ने मना किया नहीं माने और उसके साथ गाली गलौच व मारपीट करने लगे। जिसमें वह घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- युवक से मारपीट में तीन पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...